गाज़ियाबाद, अप्रैल 13 -- ट्रांस हिंडन। इंदिरापुरम स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल के पास कूड़ा डलाव घर बनाने से लोगों में रोष बढ़ रहा है। इसके ठीक सामने सोसाइटी, बराबर में स्कूल और साथ में नगर निगम की पानी की टंकी भी मौजूद है। ऐसे में आवासीय क्षेत्र के सामने कूड़ा डलाव घर बनाने से लोगों की समस्या बढ़ रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में बदबू फैल रही है। स्कूली बच्चे परेशान हैं। उन्हें मुंह पर रूमाल रखकर यहां से गुजरना पड़ता है। आरोप है कि लंबे समय तक यहां से कूड़ा नहीं उठाया जाता। इस कारण कूड़ा यहीं पर सड़ता रहता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.