बिजनौर, फरवरी 24 -- सोमवार को चोरों ने सरदार वल्लभभाई पटेल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झाल उलेढा में कक्षों के ताले तोड़ कर चोरी का प्रयास किया। चोरों ने सोमवार की रात सरदार वल्लभभाई पटेल विद्यालय के कार्यालय सहित तीन कक्षों के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया। हलचल होने पर चोर वहां से भाग निकले। कालेज प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार ने बताया कि कॉलेज में कंस्ट्रक्शन का कार्य चल रहा है जिसका सामान कक्षा में रखा हुआ है तथा कार्यालय में आवश्यक कागजात मौजूद हैं। इससे पूर्व चोरों गत वर्षों में शिक्षक विधायक हरि सिंह ढिल्लों ने सौर ऊर्जा का पैनल लाइट व सैल कॉलेज से सौर ऊर्जा पैनल लगवाया था जो चोरी हो गए तथा कार्यालय से लैपटॉप चोरी कर लिया था। गत वर्षों में हुई चोरी की घटना की सूचना पुलिस को दी गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...