पीलीभीत, जनवरी 29 -- पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम दहगला में सरकारी स्कूल के ताले तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी हो गया। चोरी की सूचना मिलने पर थाना सुनगढ़ी पुलिस भी मौके पर पहुंची। सीओ सिटी ने भी स्कूल पहुंचकर प्रधानाचार्य से चोरी के संबंध में जानकारी ली। स्कूल के प्रधानाचार्य ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को स्कूल बंद होने के बाद सभी लोग घर चले गए थे। बुधवार सुबह जब स्टाफ स्कूल पहुंचा तो स्कूल के कमरे और रसोई का ताला टूटा हुआ था। चोर स्कूल से मिड डे मील का खद्यान्न और गैस सिलिंडर,बर्तन समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए हैं। चोरों ने स्कूल के कंप्यूटर और उनके उपकरण भी चोरी करने के प्रयास किए लेकिन उसको ले जा नहीं सके। उसको स्कूल प्रांगण में ही छोड़ गए। प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करवाई जाएगी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.