मेरठ, फरवरी 17 -- सरधना स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर जा रहे कक्षा सात के एक छात्र को कुछ युवकों ने गांव के बाहर रोककर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। छात्र को बेरहमी से पीटा और हत्या की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने घायल का सीएचसी में मेडिकल कराया और तहरीर के आधार पर जांच में जुट गई। जाफराबाद दुर्वेशपुर गांव निवासी दिलशाद पुत्र कमाले शाह ने तहरीर देते हुए बताया कि उसका पुत्र आहद खिर्वा जलालपुर गांव में एक स्कूल में कक्षा सात का छात्र है। सोमवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह घर आ रहा था। आरोप है कि बीच रास्ते में गांव के कई युवकों ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर पंच व डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया। चीख-पुकार राहगीर पहुंच गए। जिन्हें देखकर आरोपी हत्या की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। घायल छात्र को लेक...