मुजफ्फरपुर, जनवरी 28 -- बंदरा, एक संवाददाता। हत्था थाना क्षेत्र के रतवारा चौक स्थित बुनियादी विद्यालय के गेट पर दूसरे दिन बुधवार को बच्चे और अभिभावक धरने पर बैठे रहे। प्रशासनिक पहल नहीं होने पर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। बुधवार को बीईओ ने एचएम नीरज कुमार को मौके पर भेजा। इस दौरान ग्रामीणों ने बीईओ के प्रतिनिधि को बताया कि विद्यालय में शैक्षणिक समेत अन्य सभी गतिविधियों की स्थिति खराब है। शिक्षक समय से नहीं आते हैं और पहले ही चले जाते हैं। विद्यालय में ठीक ढंग से पढ़ाई नहीं होती है और न ही खेल की कोई व्यवस्था है। बच्चों को मेनू के अनुसार एमडीएम नहीं दिया जाता है। पीने के लिए शुद्ध पानी की व्यवस्था नहीं है। शौचालय में ताला लगा रहता है। इस कारण बच्चियों को काफी परेशानी होती है। नीरज कुमार ने एचएम को हटाकर दूसरे शिक्षक को प्रभार देने, एक मह...