गिरडीह, फरवरी 6 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी अंचल दो के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खसलोडीह में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने किचन का ताला तोड़कर कमरे में रखा हुआ दो गैस सिलेंडर चोरी कर ले गये। गैस सिलेंडर चोरी हो जाने के बाद स्कूल की कर्मियों को एमडीएम संचालन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में स्कूल की प्रधानाध्यापक सुधा कुमारी देवी, सरस्वती वाहिनी के सुरेंद्र गोप एवं संयोजिका रीना देवी समेत कामदेव चौधरी, मिथुन चौधरी, सकलदेव चौधरी, साजन साव, ब्रह्मदेव चौधरी, राजकुमार चौधरी तथा जनार्दन महथा आदि ग्रामीणों ने गुरुवार को बताया कि मंगलवार को स्कूल बंद हो जाने के बाद सभी कर्मी कमरे में ताला बंद कर घर चले गए थे। बुधवार के सुबह में देखा गया कि स्कूल के किचन (कमरे) का ताला टूटा हुआ था। जहां से दो गैस सिलेंडर गायब था। बताया कि घटना की सूच...