जौनपुर, फरवरी 3 -- जफराबाद। क्षेत्र के गयासपुर गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय के कार्यालय का ताला तोड़कर रविवार की रात चोरों ने टैबलेट और लार्ड हाउडर गायब कर दिया। घटना की जानकारी होने पर प्रधानाध्यापक ने थाना जलालपुर पुलिस को तहरीर दी। उक्त विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार सिंह जब सुबह स्कूल पहुंचे तो देखा कार्यालय के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर देखा तो वहां से टैबलेट और लार्ड हाउडर गायब था। उन्होनें इसकी जानकारी बीईओ अमरेश कुमार सिंह को दी। उनके निर्देश पर प्रधानाध्यापक ने पुलिस को तहरीर दी। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...