जमशेदपुर, फरवरी 2 -- शहर में स्कूली वैन और ऑटो चालकों की हड़ताल का असर सोमवार को केवल छात्रों की उपस्थिति तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसका व्यापक प्रभाव शहर की यातायात व्यवस्था पर भी देखने को मिला। वैन नहीं चलने के कारण हजारों अभिभावक अपने बच्चों को निजी कारों और दोपहिया वाहनों से स्कूल छोड़ने निकले, जिससे सड़कों पर अचानक वाहनों का दबाव कई गुना बढ़ गया। सुबह स्कूल खुलने के समय कई जगह जाम की स्थिति रही। विशेष रूप से जुगसलाई, साकची, सोनारी और टेल्को जैसे क्षेत्रों में स्थिति काफी गंभीर रही। इन इलाकों में स्थित बड़े स्कूलों की ओर जाने वाली सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।सड़कों पर कई स्कूलों के प्रबंधन को खुद मोर्चा संभालना पड़ा। स्कूल के कर्मचारी और सुरक्षा गार्ड मुख्य सड़कों पर उतरकर ट्रैफिक को नियंत्रित करते और वाहनों को व्यवस्थित तरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.