हाथरस, नवम्बर 28 -- सहपऊ। क्षेत्र की ग्राम पंचायत मढ़ापिथू के मौजा नगला रमजू में नवनिर्माणाधीन संविलियन विद्यालय के बरामदे में लगी शटरिंग अचानक भड़भराकर गिर पड़ी । शटरिंग के साथ बरामदे में ईटों से बने पिलर भी गिर पड़े । शटरिंग एवं पिलर गिरने से पांच मजदूर उसमें दब गए। काम कर रहे अन्य मजदूर एवं राजमिस्त्री अपनी जान बचाकर भाग गए । ग्रामीणों के साथ विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने दबे मजदूरों को मलबे से निकाला और सादाबाद सीएचसी ले गए । जहां से एक मजदूर को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया है। ग्रामीणों की अधिकारियों से नोकझोंक हुई। संविलियन विद्यालय नगला रमजू में काफी दिनों से निर्माण कार्य चल रहा है। मगर शुक्रवार को अचानक काम करते समय बरामदे में लगी सटरिंग गिर गई। इससे काम कर रहे पांच मजदूर नीचे दब गये। जैसे ही भगदड़ मची तो गांव के तमाम लोग इकठठ...