मथुरा, दिसम्बर 13 -- राजीव इंटरनेशनल स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने एक बार फिर अपनी मेधा, मेहनत और लगन का परचम लहराते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय और ब्रज क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अंतरराष्ट्रीय हिन्दी ओलम्पियाड एवं इंटरनेशनल कम्प्यूटर साइंस ओलम्पियाड में विद्यालय की छात्राओं रौनिका नागपाल, जिनीषा जुरैल तथा छात्र विवान सारस्वत ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सफलता का परचम फहराया। विद्यालय की प्राचार्या प्रिया मदान ने जानकारी दी कि अंतरराष्ट्रीय हिन्दी ओलम्पियाड में कक्षा की मेधावी छात्रा रौनिका नागपाल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छठा स्थान तथा जोनल स्तर पर चौथा स्थान हासिल किया है। वहीं छात्रा जिनीषा जुरैल ने भी जोनल स्तर पर चौथी रैंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इसी क्रम में इंटरनेशनल कम्प्यूटर साइंस ओलम्पियाड में आरआईएस के छ...