कुशीनगर, फरवरी 4 -- कुशीनगर। हाटा ब्लॉक ब्लाक के गांव कुरमौटा के टोला मंझरिया के प्राथमिक विद्यालय मंझरिया पूर्वी बाउंड्री विहीन होने से सुरक्षा को लेकर अभिभावक और शिक्षकों को हादसे की चिंता बनी हुई है। प्रभारी प्रधानाध्यापक संध्या ने इसकी सूचना विभाग को दिया है। विद्यालय में 57 छात्र-छात्राओं का नामांकन है। प्रभारी प्रधानाध्यापक संध्या समेत सहायक अध्यापक रमेश कुमार यादव, शिक्षामित्र विमला देवी और आंगनबाड़ी कार्यकत्री गीता ओझा समेत अभिभावक शशिकांत ओझा, सुनील, सुरेंद्र आदि का कहना है कि विद्यालय में बाउंड्री नहीं होने से छात्रों को सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी हाटा अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि विद्यालय में बाउंड्री के नहीं की जानकारी जानकारी मिली है। बजट की डिमांड की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...