बलरामपुर, जनवरी 28 -- महराजगंज तराई। स्थानीय थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह बच्चों को लेने जा रही एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। बस चालक जमालुद्दीन निवासी रोहरौली ने बताया कि वह फौजान पब्लिक स्कूल जरवा रोड तुलसीपुर की बस लेकर निकला था। उदईपुर बदलपुर गांव के पास नईम के खेत के निकट अचानक संतुलन बिगड़ने से बस पलट गई। गनीमत रही कि उस समय बस में बच्चे सवार नहीं थे और चालक बाल-बाल बच गया। घटना से क्षेत्र में कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...