गढ़वा, मार्च 25 -- भवनाथपुर। अरसली उत्तरी पंचायत की बीडीसी अनीता देवी ने हाई स्कूल के प्रधानाचार्य को पत्र लिखकर स्कूल की जमीन से अतिक्रमण हटाने का अनुरोध किया है। पंचायत समिति सदस्य अनीता ने कहा है कि स्कूल को उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अपग्रेड किया गया है। भविष्य में यह प्लस टू स्तर का कॉलेज बन सकता है। गांव में निर्माण के लिए कोई अन्य भूमि उपलब्ध नहीं है। उसे देखते हुए स्कूल की जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि उक्त मामले पर पिछली बैठकों में भी चर्चा हुई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.