पूर्णिया, फरवरी 26 -- भवानीपुर। भवानीपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित बलदेव उच्च विद्यालय के 27 एकड़ जमीन पर 16 लोगों के द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है। बलदेव उच्च विद्यालय के नाम से जमाबंदी में दर्ज खाता संख्या 1289 के अलग-अलग खेसरा में 12 एकड़ 3 डिसमिल एवं खाता नंबर 1289 के दूसरे खेसरा में 14 एकड़ 75 डिसमिल जमीन है। कुल 27 एकड़ 5 डिसमिल जमीन पर जाबे पंचायत के बिरसैल गांव के 16 लोगों ने वर्षों से अपना अवैध कब्जा जमा रखा है। मामले को लेकर बलदेव उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधान ललित कुमार के द्वारा भवानीपुर सीओ और धमदाहा एसडीएम को आवेदन दिया गया था। विद्यालय की जमीन पर अवैध कब्जा को लेकर धमदाहा एसडीएम राजीव कुमार ने सख्त कदम उठाया है। धमदाहा एसडीएम के द्वारा अवैध कब्जाधारियों को नोटिस भेजकर अपना साक्ष्य एसडीएम कार्यालय में प्रस्तुत करने का सख्त आदेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.