संवाददाता, मई 11 -- यूपी के गोरखपुर के रामगढ़ताल इलाके में संचालित एक स्कूल में शिक्षिका संग छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल की छुट्टी के बाद वह कंप्यूटर रूम में अकेली थी और इस दौरान ही आरोपित प्रबंधक ने उसके साथ अश्लील हरकत की। शोर मचाने पर उल्टे आरोप भी लगाने की कोशिश की। पुलिस ने प्रबंधक पर शनिवार को केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, शिक्षिका मूलरूप से गोला इलाके की रहने वाली हैं। रामगढ़ताल इलाके में किराया का कमरा लेकर अपनी बहन के साथ रहती हैं। शिक्षिका ने पुलिस को बताया कि उसने मई महीने की पहली तारीख को ही रामगढ़ताल इलाके के इस प्राइवेट स्कूल में काम करना शुरू किया था। छुट्टी होने के बाद वह कंप्यूटर रूम में बैठकर काम निपटा रही थीं। इसी दौरान प्रबंधक वहां पर आ गए। पहले तो काम के सिलसिले में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.