गाज़ियाबाद, दिसम्बर 11 -- ट्रांस हिंडन। साहिबाबाद के राजेंद्र नगर सेक्टर-3 स्थित सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं ने एसजीएफआई शूटिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। यह प्रतियोगिता इंदौर में पांच से नौ दिसंबर तक आयोजित की गई। विद्यालय की अनुष्का सिंह और श्रेया गौड़ ने ओपन साइट एयर राइफल अंडर-17 टीम स्पर्धा में बेहतरीन अनुशासन और सटीक निशानेबाजी का परिचय देते हुए रजत पदक हासिल किया। कैलाश राघव, केशव कुमार, रामकुमार त्यागी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.