मथुरा, फरवरी 19 -- स्कूल की छात्राओं को लेकर जा रही मैजिक और एक ट्रक में हाइवे थानांतर्गत नेशनल हाइवे पर बुधवार शाम मंडी पुल पर टक्कर हो गयी। इस घटना में करीब एक दर्जन छात्राएं घायल हो गईं। इनमें से तीन को गंभीर अवस्था में निजि अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मैजिक में सवार छात्राएं यूपी बोर्ड की 12वीं की दूसरी पारी में हुई परीक्षा देकर लौट रही थीं। घायल छात्राओं को अस्पपताल में भर्ती कराया गया है। 12 वीं कक्षा की 14 छात्राएं यूपी बोर्ड की दूसरी पाली में परीक्षा देने रतन सिंह इण्टर कालेज बल्देव गयी थीं। परीक्षा समाप्त होने के बाद सभी छात्राएं मैजिक द्वारा अपने घर गोविंदनगर थानांतर्गत राधेश्याम कॉलोनी लौट रही थीं। शाम करीब 06:50 बजे जैसे ही मैजिक नेशनल हाइवे पर मंडी पुल पर पहुंची, एक ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गयी। मैजिक और ट्रक की टक्कर होते ...