हरदोई, दिसम्बर 15 -- बावन। थाना बेहटगोकुल क्षेत्र के अंतर्गत बीगांव निवासी 12 वर्षीय अनूप पुत्र हरिशंरण सोमवार की सुबह पड़ोस के गांव शाहपुर नाउ थाना लोनार के जूनियर हाईस्कूल में पढ़ने गया था। कक्षा सात का छात्र था। खेल-खेल में स्कूल की छत पर चढ़ गया और चारदीवारी पर लटकने लगा। तभी वह गिर गया। इससे उसके चोट लग गई। इलाज के लिए इसे बावन सीएचसी पर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बावन चौकी इंचार्ज अबधेश सिंह और थानाध्यक्ष लोनार प्रेमसागर सिंह ने सीएचसी पहुचकर जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया है कि अनूप अपने पांच भाइयों में सबसे छोटा था। इसके चाचा हरिकरन की कोई औलाद नही है। इसलिए इसको उन्होंने गोद ले लिया था। उसकी मौत से परिवारजनों में कोहराम मचा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...