बदायूं, जनवरी 3 -- कुंवरगांव। सालारपुर ब्लाक के गांव अर्सिस में स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय मॉडल स्कूल में छात्राओं की सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवॉल का निर्माण कराया जा रहा है। जिसमें गांव के ग्रामीणों द्वारा ठेकेदार पर बाउंड्रीवाल के निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर ठेकेदार पर स्कूल की बाउंड्रीवॉल में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाते हुए विरोध किया। ग्रामीणों का कहना है सरकार द्वारा वाउंड्रीवाल उच्च स्तर की ईंट व सामग्री लगाने की ग्रांट पास हुई है और रुपये भी आवंटित हुआ है लेकिन ठेकेदार बाउंड्रीवाल में घटिया किस्म की सामग्री लगाकर शासन की मंशा के विपरीत कार्य करवा रहा है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत ग्राम प्रधान से की। ग्रामीणों की शिकायत पर ग्राम प्रधान मौके पर पहुंचकर बाउंड्रीवाल का कार्य रुकवा दिया। प...