नवादा, जनवरी 3 -- रजौली, निज संवाददाता प्रखंड क्षेत्र की फरका बुजुर्ग पंचायत के अम्बातरी गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय व्यस्त ग्रामीण सड़क के किनारे अवस्थित है। सड़क पर बाइक व ट्रैक्टर सरपट दौड़ते रहते हैं। लेकिन इस व्यस्तम सड़क किनारे स्थित विद्यालय के लिए चहारदीवारी का निर्माण नहीं कराया गया है। इससे विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बच्चे और शिक्षक दुर्घटना को लेकर सशंकित रहते हैं। लेकिन कई बार विभाग से पत्राचार किए जाने के बावजूद चहारदीवारी का निर्माण नहीं कराया जा सका है। जिससे अभिभावकों में निराशा देखी जा रही है। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अमरेंद्र कुमार कहते हैं कि विद्यालय परिसर में बाउंड्रीवाल नहीं रहने से काफी परेशानी होती है। गली के कुत्ते स्कूल परिसर में घुस जाते हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.