मधेपुरा, मार्च 20 -- चौसा, निज संवाददाता। चौसा पूर्वी पंचायत के खोखन टोला स्थित एक प्राइवेट स्कूल में मंगलवार की देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने आलमीरा का ताला तोड़कर करीब पचास रुपए नगद चुरा ले गया। घटना को लेकर स्कूल संचालक के परिजनों ने थाने में आवेदन देकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। बताया गया कि एक प्राइवेट स्कूल के संचालक देर रात स्कूल के ऑफिस में ताला लगाकर परिजनों के साथ घर चले गए। इसी दौरान देर रात चोरों ने स्कूल के पीछे घेराबंदी तोड़कर स्कूल कैंपस में प्रवेश किया। चोरों ने पहले स्कूल के ऑफिस का ताला तोड़ा और फिर लकड़ी और लोहे की आलमीरा का ताला तोड़ने का प्रयास किया। ताला नहीं टूटने पर बदमाशों ने आलमीरा उठाकर स्कूल कैंपस के पीछे करीब 100 गज की दूरी पर मक्का खेत में ले गए और ताला तोड़ उसमें रखे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.