बहराइच, दिसम्बर 17 -- बहराइच। कड़ाके की ठंड को देखते हुए डीएम के निर्देश पर स्कूलों का समय बदल दिया गया है। अब सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक स्कूल खुलेंगे। बीएसए आशीष कुमार तिवारी ने बताया कि सर्दी व शीतलहर के चलते बेसिक स्कूलों के समय में परिर्वतन किया गया है। 18 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक इसी समय तक स्कूल खोले जाएंगे। यह व्यवस्था नर्सरी से कक्षा आठ तक के समस्त विद्यालयों में लागू रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...