हजारीबाग, फरवरी 23 -- चौपारण, प्रतिनिधि। चतरा रोड़ स्थित डोमाडाडी में माउंटेन व्यू नेशनल पब्लिक स्कूल का स्थापना दिवस रविवार को मनाया गया। मुख्य अतिथि बरही एसडीपीओ अजित कुमार विमल, मुखिया पिंकी देवी ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। मौके पर एसडीपीओ ने विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन और नैतिक मूल्यों के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में छात्र मोबाइल से दूरी बनाएं और अपना पूरा ध्यान लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करने पर लगाएं। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य, गीत और लघु नाटिकाओं ने उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्रों को भी प्रोत्साहित किया गया। मौके पर पूर्व मुखिया मो. हेलाल अख्तर, भाजपा नेता विकास यादव, शिक्षाविद डॉ. ...