चमोली, दिसम्बर 22 -- उत्तराखंड के गढ़वाल में भालू का आंतक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार सुबह भालू स्कूल में घुस गया। दरवाजा तोड़कर उसने मासूम को उठा लिया और घसीटकर ले गया। शिक्षकों और अन्य बच्चों ने जान की बाजी लगाकर बच्चे को झाड़ियों से जिंदा बचाया। भालू के हमले में बच्चे की छाती और पीठ पर चोट के गंभीर निशान हैं। एक बच्ची भी भालू के हमले में घायल हुई है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में बच्चे रोते-बिलखते नजर आ रहे हैं। घटना सोमवार सुबह पोखरी के हरिशंकर जूनियर हाई स्कूल में घटी। स्कूल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कक्षा छह का छात्र आरव अचानक भालू के हमले का शिकार हो गया। स्कूल परिसर में भालू को देखकर बच्चे बुरी तरह घबरा गए। कुछ बच्चे डर के मारे कमरों में छिप गए, वहीं भालू ने कमरे का दरवाजा तोड़ने की भी कोशिश की। यह भी प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.