फतेहपुर, दिसम्बर 12 -- जाफरगंज। थाना क्षेत्र के धौकलपुर गांव में चोरों ने गुरुवार रात कंपोजिट विद्यालय में बने आफिस एवं किचेन का ताला तोड़ सामान पार कर दिया। शुक्रवार सुबह चोरी की जानकारी हुई। प्रधानाध्यापिका कल्पना चौहान ने बताया कि चोरों ने किचन एवं ऑफिस का ताला तोड़कर स्पीकर, घड़ी, खेलकूद का सामान, चार्जर सोलर प्लेट एवं बर्तन चोरी कर ले गए हैं। थाना प्रभारी धनंजय सरोज बताया कि जल्द चोरी का खुलासा किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...