मुजफ्फरपुर, जनवरी 9 -- देवरियाकोठी। थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बंगरा-मुंजा का ताला तोड़कर चोरों ने एमडीएम का दस क्विंटल चावल, साउंड सेट, थाली सहित हजारों की संपत्ति चोरी कर ली। प्रभारी प्रधानाध्यापिका कुमारी सोनी भारती ने थाना में केस दर्ज कराया है। एचएम ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की रात चोरों ने हजारों रुपए के सामान की चोरी कर ली। थानेदार मनोज कुमार साह ने बताया कि चोरों का पता लगाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...