कौशाम्बी, मार्च 8 -- संदीपन घाट थाने के रसूलाबाद उर्फ कोइलहा स्थित कम्पोजिट विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। शनिवार की सुबह प्रधानाध्यापक और आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने पुलिस को घटना की तहरीर दी। मौका मुआयना कर पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई। रसूलाबाद उर्फ कोइलहा गांव में कम्पोजिट विद्यालय है। उसी कैंपस में आंगनबाड़ी केंद्र का भी संचालन होता है। शुक्रवार को स्कूल बंद होने के बाद ताला बंद कर सभी स्टॉफ घर चले गए। इसी दौरान रात में चोर ताला तोड़कर विद्यालय के कमरे में रखा गैस सिलेंडर, छह बोरी राशन और दो सिलाई मशीन चोरी कर ले गए। आंगनबाड़ी केंद्र का भी ताला तोड़कर उसमें रखी 15 छोटी कुर्सी, वजन मशीन, राशन, प्लेट, कटोरी आदि हजारों का सामान उठा ले गए। शनिवार की सुबह स्कूल पहुंचने पर ताला टूटा देख स्टॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.