प्रयागराज, जनवरी 12 -- सरायइनायत थाना क्षेत्र के सेमरा गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में चोर चैनल और गेट का ताला तोड़कर रुपये, दो सिलेंडर और अन्य सामान चुरा ले गए। प्रधानाध्यापिका ने थाने में तहरीर दी है। सोमवार दोपहर विद्यालय की दाई चम्पा, विमला व सुशीला विद्यालय पहुंचीं तो चैनल व कार्यालय सहित चार कमरों का ताला टूटा देखा। उन्होंने प्रधानाध्यापिका को फोन पर घटना की जानकारी दी। सहायक अध्यापक रविन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि ऑफिस की आलमारी से दस हजार रुपये, दो सिलेंडर गायब है। विद्यालय परिसर से सूखे पेड़ और 3 हरे पेड़ों को भी चोट काटकर उठा ले गए। प्रधानाध्यापिका रंजना सिंह ने सोमवार को थाने में तहरीर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.