नवादा, मार्च 19 -- नवादा/नरहट, हिप्र/एसं जिले के नरहट थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों का कहर बच्चों के शिक्षा मंदिर पर टूटा है। बदमाशों ने नरहट के गारो बिगहा राजकीय मध्य विद्यालय के स्मार्ट क्लासेज का कमरा तोड़कर उसमें लगी स्मार्ट टीवी, इन्वर्टर, बैट्री व 10 कुर्सियां चुरा लिया। घटना सोमवार की देर रात की बतायी जाती है। घटना की जानकारी अगली सुबह शिक्षकों को स्कूल आने पर लगी। इस कमरे में बच्चों के स्मार्ट क्लास की व्यवस्था की गयी थी। कमरे के दरवाजे में लगा ताला टूटा हुआ पाया गया और वहीं पर पास में टूटा हुआ ताला व ईंट के टुकड़े पाये गये। इसी ईंट के टुकड़ों से ताला तोड़े जाने की आशंका जतायी गयी। स्कूल के प्रधानाध्यपक दिनेश कुमार द्वारा घटना की तत्काल सूचना विभाग के वरीय पदाधिकारी व स्थानीय थाने को दी गयी। नरहट एसएचओ उमाशंकर सिंह के नेतृत्व में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.