सीतामढ़ी, फरवरी 5 -- रीगा। थाना अंतर्गत के रेवासी पंचायत अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय कटहरी में सोमवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा प्रधानाध्यापक कार्यालय का ताला काटकर उसमें रखा एलइडी टीवी, स्कूली दस्तावेज, इनवर्टर बैट्री आदि लाखों की संपत्ति चोरी हुई है। जानकारी के अनुसार स्कूल में न तो सीसीटीवी है और न ही सिक्योरिटी गार्ड है। सूचना पर पहुचे थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी व एफएसएल की ने जांच किया तथा एफ एस एल टीम ने फिंगरप्रिंट आदि का सैंपल लिया है। थानाध्यक्ष श्री त्रिपाठी ने उपस्थित लोगो से कई पहलुओं पर बात किया स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार स्कूल में चोरी की घटना होती है। लेकिन अभी तक न तो सीसीटीवी लगी और ना ही सिक्योरिटी गार्ड मिला है। थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त मामले को लेकर प्रधानाध्यापक के द्वारा आवेदन दिया गया है।

हिंदी हिन्दु...