लखनऊ, फरवरी 1 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। देश के 15,000 स्कूलों एवं 500 कॉलेजों में 'कंटेंट क्रिएटर लैब्स' स्थापित किए जाने की घोषणा का लाभ यूपी को सबसे अधिक मिल सकेगा। क्योंकि यूपी ऐसा प्रदेश है जहां दूसरे कई प्रदेशों को मिलाकर जितने स्कूल हैं, उससे कहीं अधिक अकेले उत्तर प्रदेश में हैं। ऐसे में संख्या के आधार पर सर्वाधिक लैब की स्थापना का लाभ यूपी को मिलेगा। कालेजों के मामले में यही स्थिति है। इसके एडवांस वर्जन का कालेजों में जरूरत होगी जो उ‌न्हें घोषणा के लागू होने के बाद स्थानीय स्तर पर ही आसानी से हासिल हो सकेगा। पिछले साल आईआईसीटी ने गूगल, यूट्यूब, मेटा, एडोब, माइक्रोसॉफ्ट, एनवीडिया, वाकॉम और जियोस्टार जैसी बड़ी टेक कंपनियों को अपने इंडस्ट्री पार्टनर के रूप में जोड़ा था। इन कंपनियों का उद्देश्य छात्रों को आधुनिक टेक्नोलॉजी से जोड़ना औ...