भभुआ, फरवरी 21 -- सीएस ने फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का बड़कागांव में किया निरीक्षण निरीक्षण कर लौटने पर पीएचसी में चिकित्सक व कर्मियों संग की बैठक (युवा पेज) रामपुर, एक संवाददाता। सिविल सर्जन डॉ. चंडेश्वरी प्रसाद रजक ने प्रखंड में चल रहे फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का शनिवार को बड़कागांव में निरीक्षण किया। दवा खिला रहे कर्मियों को शत-प्रतिशत लोगों को दवा खिलाकर लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया। ग्रामीणों से भी दवा खिलाए जाने के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को निरीक्षण बाद पीएचसी में विभागीय पदाधिकारी के साथ बैठक कर कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिया। बीसीएम राकेश कुमार ने बताया कि अभियान के तहत 95 हजार लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य है। अब तक 63 हजार लोगों को दवा खिलायी गयी है। यह अभियान 28 फरवरी तक चलेगा। उन्हो...