रांची, जुलाई 26 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड के सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के लिए 26 स्कूल मैनेजर का चयन किया गया है, जबकि 41 सीटें खाली रह गयी हैं। स्कूल मैनेजर के लिए पूर्व प्राचार्य और उप प्राचार्य नहीं मिल सके। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद् ने इसके लिए सीबीएसई और आइसीएसई से संबद्ध प्राइवेट स्कूलों के अलावा केंद्रीय विद्यालयों, नवोदय विद्यालयों के पूर्व प्राचार्यों और उप प्राचार्यों से आवेदन मांगा था। आवेदनों की स्क्रूटनी के बाद पूर्व प्राचार्यों व उप प्राचार्यों का इंटरव्यू लिया गया। 67 पदों में से मात्र 26 पदों पर पूर्व प्राचार्य और उप प्राचार्य का स्कूल मैनेजर के पद के लिए चयन किया जा सका। अनारक्षित कोटि में सभी 21 पद तो भर लिये गये, लेकिन अनुसूचित जनजाति कोटि से 21 पदों में से मात्र दो का ही चयन किया जा सका। पिछड़ा वर्ग-2 में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.