बांदा, जनवरी 7 -- बांदा। संवाददाता राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तिंदवारी में छात्राओं को जागरूक किया गया। मंडलीय मास्टर ट्रेनर-समन्वयक सड़क सुरक्षा डा. पीयूष मिश्रा के नेतृत्व में समस्त शिक्षिकाओं व छात्राओं ने सड़क सुरक्षा अभियान में मजबूत पहल करते हुए आम जनमानस को जागरूक किया। डा. पीयूष मिश्रा ने उपस्थित अभिभावकों, शिक्षिकाओं, छात्राओं को सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं यातायात नियमों के पालन करने की सीख दी। छात्राओं से अनुरोध किया कि स्कूल आते समय व अवकाश के बाद सड़क पर समूह में साइकिल न चलाएं इससे दुर्घटना होने की संभावना बढ़ जाती है। प्रधानाचार्य निशा त्रिपाठी ने सभी का आभार जताया। नोडल शिक्षिका ने छात्राओं से नुक्कड़ नाटक, भाषण प्रतियोगिता एवं निबंध लेखन, पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन कराया जिसमें छात्राओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.