नवादा, जनवरी 15 -- नवादा, शशि भूषण पाठक जिले के स्कूलों, कॉलेजों व कोचिंग संस्थानों में पढ़ाई कर रही छात्राओं की अब मुक्कमल सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। विभाग ने स्कूलों, कालेजों और कोचिंग संस्थानों में अध्ययनरत छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सुरक्षित प्रबंधन के लिए मानक संचालन कार्यप्रणाली (एसओपी)जारी किया है। विभाग के अपर मुख्य सचिव की ओर से जारी एसओपी में कहा गया है कि इसका उद्देश्य छात्राओं को यौन उत्पीड़न, मानसिक प्रताड़ना, साइबर अपराध, भेदभाव और हिंसा से बचाना है। छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देना है। शिकायतों का त्वरित निष्पक्ष और गोपनीय निवारण करना है। इसके साथ ही संस्थागत जवाबदेही और सतत निगरानी व्यवस्था स्थापित की जानी है। पत्र में कहा गया है कि एसओपी का संस्थागत उल्लंघन करने पर चेतावनी के अलावा निबंधन, निष्कासन और कानूनी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.