पटना, जनवरी 8 -- जिले के सरकारी और निजी विद्यालयों में आठवीं तक तक की कक्षाएं 11 जनवरी तक नहीं चलेंगी। कड़ाके की ठंड को देखते हुए पटना डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने आदेश जारी कर कहा है कि इस दौरान सरकारी-निजी विद्यालय सहित प्री स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों में कक्षाओं का संचालन नहीं होगा। डीएम द्वारा जारी आदेश के मुताबिक कक्षा आठ से ऊपर की शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन दिन के साढ़े दस बजे से शाम साढ़े तीन बजे के बीच होगा। प्री बोर्ड और बोर्ड की परीक्षाएं और संबंधित कक्षाओं का संचालन इस आदेश से मुक्त रहेगा। गौरतलब है कि जिले में पिछले एक पखवारे से कड़ाके के ठंड की स्थिति बनी हुई है। ठंड की वजह से अबतक पांच बार स्कूलों के संचालन को आदेश जारी हो चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.