मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 6 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। स्कूलों में 35 हजार टेबलेट महज शो-पीस बने हैं। शिक्षकों ने टेबलेट चालू करने की भी जहमत नहीं उठाई है। सूबे में स्कूलों को 1.61 लाख टैब उपलब्ध कराए गए हैं। विभागीय समीक्षा जब हुई तो पता चला कि लगभग 35 हजार टेबलेट एक्टिवेट भी नहीं हुए हैं। हालांकि, इस मामले में मुजफ्फरपुर कई जिलों से बेहतर है। यहां 7086 टैब दिए गए हैं, जिनमें 6914 टैब एक्टिवेट कर दिए गए हैं। मोबाइल डिवाइस मैनेजमेंट चालू करना है ताकि मिड डे मील व अन्य फर्जीवाड़ा थमे। टैब एक्टिवेट किये जाने की संख्या में भी घालमेल है। अलग-अलग रिपोर्ट में अलग-अलग संख्या एक्टिवेट करने की बताई गई है। इसके बाद राज्य परियोजना निदेशक मयंक वरवड़े ने सभी जिले के डीईओ और डीपीओ सर्वशिक्षा अभियान को इस दिशा में अविलंब आवश्यक पहल का निर्देश दिया है। टे...