शाहजहांपुर, जनवरी 13 -- शाहजहांपुर। जिले के सरकारी व निजी विद्यालयों में बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी कोर्स की किताबें बदले जाने को लेकर कस्बा तिलहर की बस्ती निवासी समाजसेवी कौशल कुमार गुप्ता ने गंभीर चिंता जताई है। गुप्ता ने शिक्षा मंत्री को पत्र भेजकर कहा कि सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में हर सत्र में नई किताबें लागू कर दी जाती हैं, जिससे पुरानी किताबें बेकार हो जाती हैं। इसमें स्कूल प्रबंधन और संबंधित दुकानदारों के बीच कमीशन का खेल भी चलता है। सुमित कुमार गुप्ता, डॉ. संदीप सेना, सभासद सुमित रस्तोगी, राधा गुप्ता सभासद, संगीता सिंह, राजवीर गंगवार ने पत्र का समर्थन किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...