बक्सर, जनवरी 29 -- बक्सर। जिले के प्लस टू राजापुर, अर्जुनपुर व एएसएम उच्च विद्यालय में छात्र-छात्राओं को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना व कुशल युवा कार्यक्रम से संबंधित जानकारी दी गई। शिविर में बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 02, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के तहत 02 एवं कुशल युवा कार्यक्रम के तहत 40 आवेदन प्राप्त हुए। कार्यक्रम के दौरान योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए अहर्ताएं व शर्तो पर भी चर्चा की गई। शिविर में विद्यार्थी, विद्यालय के प्रधानाध्यापक, सभी शिक्षकगण, सहायक प्रबंधक योजना मनोहर कुमार प्रेमांशु, जिला निबंधन परामर्श केंद्र के सिंगल विंडो ऑपरेटर (एसडब्ल्यूओ के मो.अलीउलहा अंसारी व सन्नी कुमार), पंचायती राज प्रतिनिधि व अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.