हरिद्वार, फरवरी 5 -- जिला शिक्षा अधिकारी-प्राथमिक अमित कुमार चंद ने कार्यभार संभालते ही शिक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने की दिशा में पहल शुरू की है। हर सप्ताह निरीक्षण का संकल्प लेकर वे गुरुवार को रुड़की ब्लॉक कार्यालय, दौलतपुर प्राइमरी स्कूल और बोंगला-2 स्कूल पहुंचे। उन्होंने शिक्षकों के देयकों का भुगतान समय पर सुनिश्चित करने के साथ ब्लॉक स्तर पर लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। डीईओ ने कहा कि बिलों के अलावा शिक्षकों से जुड़े बाकी प्रकरण भी लंबित न रहें। यदि कोई मामला जिला स्तर से जुड़ा हो तो उसे तत्काल भेजा जाए। दौलतपुर में उन्होंने मध्याह्न भोजन और स्कूल की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। बच्चों से प्रश्नोत्तर किए और लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...