कोडरमा, फरवरी 17 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की टास्क फोर्स एवं विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न प्रमुख इंडिकेटर्स की गहन समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान राज्य रैंकिंग, प्रोजेक्ट रेल आकलन, पीएम पोषण (मिड-डे मील), लंबित मामलों का निष्पादन, शिक्षकों एवं छात्राओं की उपस्थिति, स्मार्ट क्लास, आईसीटी शिक्षक प्रशिक्षण, बच्चों का नामांकन, निपुण भारत मिशन, हेल्थ कैंप, वोकेशनल कोर्स, सिलेबस कवरेज, अनीमिया मुक्त भारत अभियान, ईको क्लब तथा चेतना सत्र जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने अब तक हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी इंडिकेटर्स पर और बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित किया जाए तथा ...