हाजीपुर, अक्टूबर 12 -- महुआ,एक संवाददाता। लोकनायक जयप्रकाश की जयंती के साथ अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस यहां स्कूलों में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने लोकनायक के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। वहीं अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर छात्राओं को पढ़ाई के प्रति हौसला अफजाई की गई। यहां आदर्श मध्य विद्यालय मिर्जानगर में प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार आलोक के नेतृत्व में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के साथ अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। इस मौके पर उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। शिक्षक संघ के जिला सचिव पंकज कुशवाहा ने लोकनायक जयप्रकाश की व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्श प्रेरणा को अपने पर बल दिया। शिक्षिका संगीता कुमारी, सुधा कुमारी,शकुंतला सिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.