पटना, जनवरी 16 -- राज्य के सरकारी स्कूलों के 67500 वर्ग कक्ष या कमरों में विद्युतीकरण किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने इसके लिए राशि जारी कर दी है। विभाग ने विद्युतीकरण के लिए 40 हजार रुपये प्रति वर्ग कक्ष आवंटित किया है। इस तरह कुल 270 करोड़ रुपये स्वीकृत किये हैं। इसमें 192 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड के माध्यम से विद्युतीकरण का कार्य कराया जाना है। विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक अपने स्तर पर मरम्मत के कार्य भी करा सकेंगे। हालांकि, उनकी खर्च करने की अधिकतम सीमा 50 हजार है। इसके अलावा शिक्षा विभाग ने गैर सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित ) प्रारंभिक स्कूलों के शिक्षकों के वेतन एवं बकाया वेतन भुगतान के लिए 28.56 करोड़ रुपये जारी कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...