बरेली, फरवरी 7 -- प्रधानमंत्री के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के नौवां संस्करण का टीवी पर लाइव प्रसारण शुक्रवार को हुआ। जिले के सभी राजकीय, सहायता प्राप्त व निजी इंटर कॉलेजों में इसका लाइव प्रसारण विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों ने देखा। इस दौरान छात्रों को तनावमुक्त होकर, एकाग्रता और आत्म विश्वास के साथ समयबद्ध तरीके से परीक्षा की तैयारी करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में बताया गया कि छात्रों के लिए छोटे घर या संसाधनों की कमी मायने नहीं रखती। जीवन में कर्म को प्रधानता देने, लक्ष्य प्राप्ति और सपनों को पूरा करने के लिए सफल व्यक्तियों की जीवनी पढ़कर अपना मार्ग प्रशस्त करने पर जोर दिया। इसके अलावा विकसित भारत के निर्माण के लिए कौशल निर्माण, स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने, कर्तव्य पालन, स्वच्छता, जागरूकता और तकनीक का सही उपयोग करने जैसी बातें भी प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.