सहारनपुर, सितम्बर 27 -- प्रभा ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल व बालाजी जूनियर हाई स्कूल में बच्चों ने दशहरा उत्सव मनाते हुए भगवान राम के जीवन प्रसंगों की शानदार प्रस्तुति की। प्रधानाचार्य शालू चौधरी ने दशहरा को सत्य और धर्म की जीत बताया। सीता हरण, हनुमान सीता संवाद, राम-रावण युद्ध और अंत में राजतिलक की झांकी प्रस्तुत की गई। श्रीराम अंशुल, लक्ष्मण अर्जुन, सीता यशी, हनुमान नैतिक, रावण अक्षत और प्रिंस ने सजीव अभिनय किया। राज्याभिषेक की झांकी में अवनी राम, लक्ष्मण गौरी, सीता अनिका ने प्रभावशाली प्रस्तुति दी। अंत में रावण दहन के साथ ही पूरा विद्यालय परिसर जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। श्री बालाजी स्कूल में बच्चों ने रामलीला व महिषासुर वध लीला का सुंदर मंचन किया। अशोक ठकराल, अश्वनी वर्मा, गौरव और प्रधानाचार्य शशि गुप्ता ने बच्चों के साथ रावण दहन क...