शाहजहांपुर, फरवरी 20 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। जनवरी बीतने के बाद भी परिषदीय विद्यालयों में रंगाई-पुताई का कार्य पूर्ण न होने पर बेसिक शिक्षा विभाग ने नाराजगी जताई है। प्रमुख सचिव के निर्देश पर जिले के सभी परिषदीय स्कूलों में बालक व बालिका शौचालयों को स्वच्छ और सुचारू रखने तथा आवश्यक रंगाई-पुताई तत्काल पूर्ण कराने के आदेश जारी किए गए हैं। यह कार्य आठ मार्च से पूर्व पूरा कराने पर विशेष जोर दिया गया है। इसी क्रम में बीएसए दिव्या गुप्ता ने सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया है कि जिन विद्यालयों में अब तक रंगाई-पुताई नहीं हुई है, वहां तुरंत कार्य कराया जाए। उन्होंने बताया कि सभी परिषदीय विद्यालयों को कंपोजिट ग्रांट प्राप्त हो चुकी है, इसलिए शौचालयों की स्वच्छता, रंगाई-पुताई और भवन संबंधी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। प्रमुख सचिव की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.