देहरादून, मार्च 10 -- देहरादून। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि शिक्षण संस्थानों में किशोरों को स्वास्थ्य सुरक्षा के साथ संस्कारों से भी पोषित करना होगा। छात्रों के समग्र विकास के लिए स्कूलों के साथ अभिभावकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों की सहभागिता भी बेहद जरूरी है। सोमवार को राजपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा कार्यक्रम की वार्षिक परियोजना समीक्षा बैठक व कार्यशाला में शिक्षा मंत्री ने यह बात कही। आज से शुरू हुई इस चार दिवसीय कार्यशाला का आयोजन राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद-एनसीईआरटी और राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रषिक्षण परिषद-एससीईआरटी ने किया है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि आज के बच्चे ही देश के भविष्य के नागरिक, कर्णधार हैं। उनके व्यक्तित्व के समग्र विकास के लिए उन्हें स्वत्रंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.