रांची, अगस्त 16 -- रांची, वरीय संवाददाता। डीपीएस रांची में स्वतंत्रता दिवस गर्व और देशभक्ति के जज्बे के साथ मनाया गया। पूरा परिसर तिरंगे की थीम में रंगा हुआ था, जो देशभक्ति की भावना से सराबोर दिखाई दे रहा था। प्राचार्या डॉ जया चौहान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। छात्रों और एनसीसी कैडेट्स द्वारा मार्च पास्ट ने कार्यक्रम की गरिमामयी शुरुआत की, जो एकता और राष्ट्र के प्रति सम्मान का प्रतीक था। हेड ब्वॉय ईशान सिन्हा ने स्वतंत्रता दिवस के इतिहास, स्वतंत्रता सेनानियों की भूमिका, न्याय के महत्व और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की शक्ति पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने आधुनिक युग की चुनौतियों जैसे भ्रष्टाचार और असमानता पर प्रकाश डाला। इस दौरान देशभक्ति आधारित कार्यक्रम छात्रों ने पेश किए। जेवीएम ने मनाया आजादी का महोत्सव रांची। जेवीएम श्यामली में स्वतंत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.