साहिबगंज, जून 21 -- मंडरो प्रखंड मुख्यालय सहित मिर्जाचौकी के आस पास के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में शनिवार को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगा का आयोजन किया गया। यहां उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बड़तल्ला नयाटोला, उच्च विद्यालय मिर्जाचौकी सहित प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालयों में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शिक्षकों एवं छात्र/छात्राओं ने योग कर निरोग रहने का संकल्प लिया। उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापिका कुमारी संगीता ने सभी बच्चों को योगाभ्यास कराते हुए कही कि आज के सामाजिक परिवेश में योग मानव जीवन के लिए बहुत जरुरी हो चुका है योग कर ही हम सभी लोग निरोग रह सकते हैं।योग कर हम सभी लोग कई गंभिर बिमारियों से भी छुटकारा पा सकते हैं।मौके पर विधालय के प्रधानाध्यापिका कुमारी संगीता के अलावे शिक्षिका स्वर्ण कुमारी स...