आरा, नवम्बर 27 -- आरा,हिप्र.। जिले के सरकारी स्कूलों में गुरुवार को चेतना सत्र में विद्यार्थियों को बाल विवाह मुक्त भारत बनाने के लिए प्रतिज्ञा करायी गयी। चेतना सत्र में इससे संबंधित परिचर्चा भी की गई। इस दौरान बताया गया कि बाल विवाह एक सामाजिक अभिशाप है। इसके कारण बहुत सारी सामाजिक बुराईयों को झेलना पड़ता है। इससे बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा भी बुरी तरह प्रभावित होती है। बच्चों के शोषण में बाल विवाह एक जरूरी अवयव है। बाल विवाह मुक्त भारत बनाने के लिए जागरूकता फैलाना जरूरी है। साथ ही इसके लिए कानून का पालन कराना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...